PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
खिवांदी से सुमेरपुर रोड के बीच विकट मोड में दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत ,कार के स्टेयरिंग मे फंसे चालक को आधे घण्टे की मसकत से बाहर निकल भेजा अस्पताल ,दूसरी कार मे एयरबैग्स खुलने से चालक की बची जान
तखतगढ 23 जून (खीमाराम मेवाडा) मंगलवार की दोपहर करीब 2.30 बजे खिवांदी से सुमेरपुर रोड के बीच विकट मोड में दो कारों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना इतनी भयावक हुई की दोनो कारो के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के तुरंत बाद राह गुजरते तखतगढ नगर पालिका के निवर्तमान पार्षद सुरज वाल्मीकि सहित अन्य साथियो ने हालात देखा तो एक कार के स्टेयरिंग के नीचे बुरी तरह फंसे चालक को करीबन आधे घण्टे की मसकत के बाद घायल अवस्था मे बाहर निकाल उपचार के लिए सुमेरपुर अस्पताल भेजा गया। जबकी दूसरी कार मे लगा एयरबैग्स खुलने से चालक की जान बच गई।


