PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के 132 केवी जीएसएस बेड़ा से निकलने वाले 33 केवी आउटगोइंग फीडर नाना, भीमाणा, कांकराडी, बेड़ा एवं भंदर की विद्युत आपूर्ति 23 जून 2026 को प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक बंद रहेगी।
कनिष्ठ अभियंता अरविन्द कुमार शर्मा ने बताया कि जीएसएस पर तिमाही रखरखाव कार्य तथा विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग किए जाने के कारण उक्त अवधि में संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें। रखरखाव कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।


