PALI SIROHI ONLINE
श्री चतुः सम्प्रदाय वैष्णव समाज गोडवाड़ सामूहिक विवाह समिति के चुनाव सम्पन्न
नगराज वैष्णव
श्री निम्बेश्वर महादेव में श्री चतुः सम्प्रदाय वैष्णव समाज गोडवाड़ सामूहिक विवाह समिति के कार्यकारिणी चुनाव में भंवरलाल देवमुरारी, डेण्डा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए साथ ही सचिव सोहनदास अग्रावत- मिरगेश्वर, सुरेश वैष्णव कोलीवाड़ा कोषाध्यक्ष, कैलाश वैष्णव भैसवाड़ा- उपाध्यक्ष, पुखराज मोरखा-उपाध्यक्ष, दशरथलाल वैष्णव-उपाध्यक्ष चुने गए।
चुनाव के पश्चात समिति के बैनर तले *नवम (9वां) सामूहिक विवाह महोत्सव दिनांक 10 मार्च 2027 को करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया* जिसमे 21 जोड़ो के विवाह का लक्ष्य रखा गया है।
उक्त बैठक के दौरान नवम सामूहिक विवाह हेतु व्यवस्थाओं के लिए भामाशाहों ने अनेक बोलिया लगाई जिसमे चांदी की गाय, चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, बाजोट, स्टील घड़ा सेट, बैड तकिया, कांसी की थाली, चाय कॉफी, शीतल जल, दुल्हन वेश इत्यादि व्यवस्था हेतु घोषणाएं भी हुई।
बैठक में पाली, जालोर, सिरोही जिले से अनेक समाज बन्धु उपस्थित हुए जिन्होंने 9वा सामूहिक विवाह को सफल बनाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री भंवरलाल देवमुरारी से सभी का आभार व्यक्त किया। हरीशकुमार धणी ने बताया !


