PALI SIROHI ONLINE
भाटूण्द में गमगीन माहौल में हुआ अनिल दवे का अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के भाटूण्द गांव में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अनिल दवे पुत्र भंवरलाल दवे निवासी भाटूण्द की हुई दर्दनाक मौत के बाद को धरना प्रदर्शन समाप्त होने के पश्चात रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा तथा बेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा व एडवोकेट मुकेश बोहरा भन्दर की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। इसके बाद परिजन शव को भाटूण्द गांव लेकर पहुंचे, जहां परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।
गमगीन माहौल में अनिल दवे का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाज बंधु एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।


