PALI SIROHI ONLINE
*शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक सोमवार को*
पाली, 21 जून। जिला प्रशासन द्वारा आगामी माहों में आने वाले विभिन्न धार्मिक त्यौहारों एवं आयोजनों के दौरान शांति, कानून व्यवस्था तथा आपसी समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में यह बैठक 22 जून 2026 को सायं 4:00 बजे जिला परिषद सभागार, पाली में आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, समिति सदस्य एवं संबंधित प्रतिनिधि भाग लेंगे।
बैठक में आगामी धार्मिक पर्वों एवं आयोजनों के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों, विभागीय व्यवस्थाओं तथा आपसी समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी सहित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


