PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले के स्वरूपगंज कस्बे में शुक्रवार देर शाम एक गोवंश ने घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया। गोवंश ने बच्चे को पहले तो काफी दूर तक दौड़ाया, फिर सींग मारकर नीचे गिरा दिया और पैरों से कुचल दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घायल बच्चे को उसके परिजनों और अन्य लोगों ने गाय से छुड़ाया। उसे तुरंत इलाज के लिए स्वरूपगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच कर उपचार शुरू किया।पहले भी कई लोगों को कर चुका घायल
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गोवंश लंबे समय से क्षेत्र में आतंक मचा रहा है। यह पहले भी कई लोगों को सींग मारकर घायल कर चुका है, जिसमें वाहन चालक भी शामिल हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने इस संबंध में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे यह गोवंश लगातार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर रहा है।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस आक्रामक गोवंश को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए। उनका कहना है कि इससे लोगों को आवारा पशुओं के आतंक से निजात मिलेगी और बच्चे भी बेखौफ होकर गलियों में खेल सकेंगे।


