• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-रोहट में लापता बुजुर्ग का शव झाड़ियों में मिलाः दो दिन पहले घर से निकले थे, तब से थे लापता

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के रोहट क्षेत्र में एक दिन से लापता चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति का शव निर्माणाधीन बाइपास के पास झाड़ियों में मिला है। मृतक की पहचान रोहट निवासी लुणदास पुत्र गिरधारीदास के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर रोहट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मॉच्र्युरी में रखवाया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

निर्माणाधीन बाइपास के पास मिला शव

रोहट थाना प्रभारी पदमपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार कोनिर्माणाधीन बाइपास के पास झाड़ियों में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मौके पर मिले शव की पहचान रोहट निवासी लुणदास पुत्र गिरधारीदास के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रोहट हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।

गुरुवार से थे लापता

पुलिस के अनुसार लुणदास गुरुवार को घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिजनों ने रोहट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के अगले दिन उनका शव निर्माणाधीन बाइपास के पास झाड़ियों में मिला।

आज होगा पोस्टमॉर्टम

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

Previous Post

भटूण्ड :- ट्रेलर ने ज्वेलर को 50 फीट तक घसीटा, मौतः बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी, शव के टुकड़े बिखरे, ग्रामीणों ने मेगा हाईवे जाम किया

Next Post

सरुपगंज-पहले काफी दूर तक दौड़ाया, फिर सींग मारकर नीचे गिरायाः गोवंश ने बच्चे पर किया हमला, पैरों से कुचला, लोगों ने मासूम को बचाया

Next Post

सरुपगंज-पहले काफी दूर तक दौड़ाया, फिर सींग मारकर नीचे गिरायाः गोवंश ने बच्चे पर किया हमला, पैरों से कुचला, लोगों ने मासूम को बचाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page