• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

लाणेरा में मनोज बिश्नोई का अपहरण हत्या का पाली पुलिस ने किया पर्दाफाश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 19, 2026
in Local
0
लाणेरा में मनोज बिश्नोई का अपहरण हत्या का पाली पुलिस ने किया पर्दाफाश

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह सोजत

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, निशान्त भारद्वाज अति. पुलिस अधीक्षक एवं रतनाराम देवासी वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी शिवपुरा व गौतम आचार्य सहायक उप निरीक्षक पुलिस प्रभारी साईबर सेल पाली के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। उक्त प्रकरण के सरसब्ज हेतु पर्यवेक्षण व्यक्तिशः किया जाकर वाददात का शरीक मुलजिमानों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने हेतु निर्देशित किया गया।

दिनांक 11.06.2026 घटना का विवरण प्रार्थी बंशीलाल निवासी लाम्बा द्वारा रिपोर्ट पेश की कि मेरे मामा का बेटा भाई मनोज पुत्र  महीराम उम्र 27 वर्ष जाति विश्नोई निवासी रावर की ढाणी जो कल दिनांक 11.06.2026 का शाम करीब 7. 30 पीएम पर वह और उनके साथ अशोक पुत्र हनुमानराम जांगू निवासी रावर की ढाणी स्कोर्पियो गाडी से हुणगांव के लिए निकले आगे ओलवी गांव से प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश भी साथ हो गया। यह लोग करीब 9.30 पीएम पर लाणेरा गांव पहुंचे तो 2-3 गाडियों में सवार होकर श्यामलाल पुत्र प्रहलादराम सारण, दिनेश पुत्र श्यामलाल सारण लाम्बा, सुनिल पुत्र बाबूलाल ईशराम, मेकसिंह उर्फ मेकाराम लाम्बा पुत्र भंवरलाल ईशराम, सोमराज पुत्र पप्पाराम ईशराम, हरभजन पुत्र पप्पाराम ईशराम, सांवरलाल पुत्र मनोहर सौउ आमलियावास (खेडी) व इनके साथ करीब 10 से 12 अन्य लोग भी इनके साथ में थे। इन लोगों ने मनोज की गाडी का पिछा करते हुए व आमने सामने से घेर कर मनोज की गाडी को आगे व पिछे से टक्कर मारकर गाडी को खाई में गिरा दिया व वहां से मनोज का अपहरण करके अपने साथ सुनसान जगह पर ले जाकर इन लोगों ने मनोज की धारदार व नुकिले हथियारों से निर्मम व दर्दनाक मारपीट की गई व मनोज के शरीर को छलनी कर दिया तथा मरा हुआ समझ कर अपनी गाडी से मनोज को लाम्बा गांव के चौराहे पर करीब 11.15 पीएम पर पटक कर भाग गये। जिस पर परिजनों द्वारा मनोज को ईलाज हेतु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 89 दिनांक 12.06.2026 धारा 189 (2) (4).61(2),127 (2).140 (1),103(1),307,324(4) BNS पुलिस थाना शिवपुरा दर्ज किया जाकर भंवरलाल बिश्नोई नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया।
गठीत टीम द्वारा किये गए प्रयास उक्त प्रकरण को सरसब्ज करने हेतु टीमों का गठन किया जाकर गठित टीमों द्वारा उक्त घटनाक्रम से आमजन में फैले रोष के मध्यनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ कड़ी मेहनत, लग्न व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए घटनाकम से जुडे हुए समस्त पहलुओ व महत्वपूर्ण जानकारियो का संकलन किया गया। टीम सदस्यो द्वारा बिना समय गंवाये तत्काल प्रभाव से अनवरत घटनास्थल के रूट व आसपास के क्षेत्रो में उपलब्ध समस्त सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले जाकर मुखबिरान व तकनीकी तंत्र को विकसित कर घटनाक्रम में शामिल अभियुक्तगणों को चिन्हित किया जाकर संदिग्धान से गहनता से पुछताछ की गयी, टीम सदस्यो द्वारा प्रार्थी की प्रस्तुत प्रथम सूचना रिपोर्ट में अंकित तथ्यो व घटनास्थल पर मिले भौतिक साक्ष्यो से संबंधित पहलुओ का गहनता से विश्लेषण करने पर मुख्य अभियुक्त श्यामलाल पुत्र प्रहलादराम निवासी लांबा पुलिस थाना बिलाडा तथा संलिप्त मुलजिमान ओमप्रकाश विश्नोई पुत्र हरसुखराम विश्नोई निवासी हुणंगाव पुलिस थाना कापरडा व हरदेवराम पुत्र प्रहलादराम विश्नोई निवासी लाम्बा पुलिस थाना बिलाडा जोधपुर को दस्तयाब कर गहनता व मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की तो उक्त सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जिसको प्रकरण संख्या 89 दिनांक 12.06.2026 धारा 189(2) (4),61 (2),127 (2),140(1), 103(1),307,324 (4) BNS पुलिस थाना शिवपुरा में गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण की वारदात में प्रयुक्त वाहन, हथियार की बरामदगी हेतु गहनता से अनुसंधान जारी है। अन्य शरीक मुलजिमानों की गिरफ्तारी की अथक प्रयास किये जा रहे हैं।

गठित टीमः-
1. रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस, वृत सोजत सिटी।
2.  भंवरलाल नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा।
3. सोहनलाल उनिपु प्रभारी डीएसटी पाली।
4.  सुरजीत सिंह सउनि धाना शिवपुरा।
5.  गौतम आचार्य सउनि प्रभारी साईबर सैल पाली।
6.  मुकेश कुमार सउनि वृत कार्यालय सोजतसिटी।
7. शेरसिंह सउनि वृत कार्यालय सोजत सिटी।
8. जोगेन्द्र कुमार सउनि थाना शिवपुरा ।
9. किशन लाल सउनि थाना शिवपुरा। (विशेष भुमिका)
10.  रामाराम मुआ 20 थाना शिवपुरा।
11. श्रीकिशन मु.आ. 787 थाना शिवपुरा।
12.  संजय सिंह मुआ 93 थाना शिवपुरा ।
13. कंवरलाल मुआ 524 थाना शिवपुरा ।
14. अजयसिंह कानि. 219 थाना शिवपुरा। (विशेष भुमिका)
15.  जोगेन्द्र सिंह कानि. 121 साईबर सैल पाली।
16. शैलेन्द्र भाटी कानि. 1804 साईबर सैल पाली।
17. सुभाष कानि. 294 थाना शिवपुरा।
18. श्रवणसिंह कानि 1194 थाना शिवपुरा।
19. सुनिल कानि. 469 थाना शिवपुरा ।
20. गोपालराम कानि. 505 थाना शिवपुरा।
21. संजीव कानि. 1163 थाना शिवपुरा ।
22.देवकरण कानि. 1494 थाना शिवपुरा।
23. सुनिल डिडेल कानि. 1593 थाना शिवपुरा।
24. वागाराम कानि. 1587 थाना शिवपुरा।
25. ओमप्रकाश कानि. 1123 थाना शिवपुरा।
26. पृथ्वीसिंह कानि. 1536 थाना शिवपुरा।
27. भूराराम कानि 687 थाना शिवपुरा ।
28. मुकेश कानि. 349 थाना शिवपुरा।
29.  बाबूराम कानि. 1797 थाना शिवपुरा।
30. देवकरण कानि. 1814 थाना शिवपुरा।
31. अर्जुनराम कानि. 1012 थाना शिवपुरा ।
32. नरपतराम कानि. 1878 थाना शिवपुरा।
33. श्यामलाल कानि. 755 थाना शिवपुरा।
34.  भेराराम कानि. चालक 1195 थाना शिवपुरा।
35. विक्रम सिंह कानि 644 थाना सुमेरपुर सदर।
36. महिपाल कानि. 27 थाना सोजतसिटी ।
37.मुकेश जाखड ड्रा. कानि 1557 डीएसटी पाली।

सहयोगी टीम
1. फुलसिंह सउनि थाना सोजत रोड।
2. देशराज सउनि थाना मारवाड जंक्शन।
3. मोहनलाल सउनि थाना सिरीयारी।
4.  पन्नाराम सउनि थाना सोजत सिटी।
5 भगवानाराम सउनि थाना चण्डावल ।
6. सुनिल कानि 1545 थाना सोजत रोड।
7.  बाबुलाल कानि 1789 थाना मारवाड जंक्शन ।
8. अमराराम कानि 650 थाना सिरीयारी।
9. सुरेश कानि 1387 थाना सिरीयारी।
10. रामेश्वर कानि 1416 थाना सोजत सिटी।
11. पवन कानि 1440 वृत कार्यालय सोजत सिटी।
12.लाभचंद ड्रा. कानि 432 वृत कार्यालय सोजत सिटी।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणःमुल्जिम का नाम पता
1.श्यामलाल पुत्र प्रहलादराम विश्नोई निवासी लांबा पुलिस थाना बिलाडा
2.ओमप्रकाश विश्नोई पुत्र हरसुखराम विश्नोई निवासी हुणंगाव पुलिस थाना कापरडा
3.हरदेवराम पुत्र प्रहलादराम विश्नोई निवासी लाम्बा पुलिस थाना बिलाडा जोधपुर

Previous Post

शिवगंज-जीवन में मिली सारी उपलब्धियां समाज की देन-लोढा,पक्षियों के लिए आशियाना बनाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य: संयम लोढ़ा

Next Post

बाली में मन्दिर चोरी व 03 वाहन चोरी की वारदातो का पर्दाफाश, उदाराम, रामाराम, जेकेश गरासिया गिरफतार

Next Post
बाली में मन्दिर चोरी व 03 वाहन चोरी की वारदातो का पर्दाफाश, उदाराम, रामाराम, जेकेश गरासिया गिरफतार

बाली में मन्दिर चोरी व 03 वाहन चोरी की वारदातो का पर्दाफाश, उदाराम, रामाराम, जेकेश गरासिया गिरफतार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page