• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मदुरै में श्री अम्बे माताजी मंदिर का प्रथम वार्षिक ध्वजारोहण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 19, 2026
in Local
0
मदुरै में श्री अम्बे माताजी मंदिर का प्रथम वार्षिक ध्वजारोहण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

मदुरै में श्री अम्बे माताजी मंदिर का प्रथम वार्षिक ध्वजारोहण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न ।

तखतगढ 19 जून (खीमाराम मेवाडा) मदुरै राजस्थानी सेवा समाज के तत्वावधान में देवनगरी स्थित श्री अम्बे माताजी मंदिर के प्रथम वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार प्रातः आयोजित ध्वजारोहण समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने बताया कि विधिवत मंत्रोच्चार एवं वैदिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर शिखर पर अमर ध्वजा फहराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर माताजी के जयकारों के साथ धार्मिक उल्लास का अनुभव किया। मंदिर के मुख्य शिखर पर कायमी अमर ध्वजारोहण लाभार्थी हुकमसिंहजी जवानसिंहजी दहिया परिवार (ओटवाला), मदुराई द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात दुर्गा हवन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।

तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के अनेक परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान मदुरै राजस्थानी सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी मोहनलाल चौधरी, हुकमसिंह दहिया, पुनमाराम प्रजापत, जोमतराम सुंदेशा, रमेशकुमार रावल, मादाराम चौधरी, बाबुलाल कुमावत, अलावा मदुरै राजस्थानी सेवा समाज के अध्यक्ष तेजाराम सुधार, उपाध्यक्ष जीनाराम प्रजापत एवं छेलसिंह दहिया, महासचिव ओमप्रकाश चौधरी, सह सचिव अमराराम देवासी एवं गुमानाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष वगतसिंह देवड़ा, सह कोषाध्यक्ष हंजाराम माली एवं बाबूसिंह परिहार, प्रचार मंत्री रमेशकुमार घांची एवं रतन वैष्णव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


महोत्सव के दौरान पूरे परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे भक्तिमय वातावरण और भी मनमोहक बन गया। श्रद्धालुओं ने माताजी के चरणों में सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की मंगलकामना की। समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता का आह्वान किया।

Previous Post

रानी-हत्या के प्रयास का वांछित ईनामी सुमेरपूर के हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफतार

Next Post

शिवगंज-जीवन में मिली सारी उपलब्धियां समाज की देन-लोढा,पक्षियों के लिए आशियाना बनाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य: संयम लोढ़ा

Next Post
शिवगंज-जीवन में मिली सारी उपलब्धियां समाज की देन-लोढा,पक्षियों के लिए आशियाना बनाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य: संयम लोढ़ा

शिवगंज-जीवन में मिली सारी उपलब्धियां समाज की देन-लोढा,पक्षियों के लिए आशियाना बनाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य: संयम लोढ़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page