PALI SIROHI ONLINE
सेवाड़ी में सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा नीम का पेड़, वाहन क्षतिग्रस्त
सेवाड़ी-पातावा रोड पर बालाजी मार्बल के सामने सड़क किनारे खड़ी एक कार पर अचानक नीम का पेड़ गिर गया। घटना में कार को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पेड़ गिरने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गिरे पेड़ को शीघ्र हटाने की मांग की है, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके और किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। प्रशासन की ओर से पेड़ हटाने की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। कार मालिक घनश्याम मोबारसा ने बताया कि अचानक नीम का पेड़ सड़क किनारे खड़ी
कार पर गिरने से कार का उपरी हिस्सा व कांच टूटने के साथ ही अन्य नुकसान हुआ है, गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई।
फोटो कैप्शन: सेवाड़ी-पातावा रोड पर सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा नीम का पेड़, घटना के बाद मौके पर जुटे लोग।


