PALI SIROHI ONLINE
रानीवाड़ा-रानीवाड़ा कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गुरुवार को एक हादसा हो गया। चारे से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। इस दौरान हादसे में वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गए। साथ ही अस्पताल के आगे खड़ी एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया-पिकअप में क्षमता से ज्यादा चारा भरा हुआ था। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। हादसे में पिकअप ड्राइवर को मामूली चोट आईं हैं।बैनरों से चलते हादसे की आशंका
अस्पताल के सामने स्थित राणा पूंजा भील की प्रतिमा के आसपास बड़ी संख्या में बैनर और पोस्टर लगे हैं। इन बैनर-पोस्टरों के कारण वाहन चालकों को सामने का दृश्य स्पष्ट नहीं दिखता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
लोगों का आरोप-बिना अनुमति लगाए पोस्टर
नागरिकों का आरोप है कि ये बैनर-पोस्टर बिना उचित अनुमति के लगाए जा रहे हैं और इन पर रोक नहीं लगाई जा रही है। उनका कहना है कि ये अनियंत्रित पोस्टर न केवल यातायात सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि कस्बे की सुंदरता को भी प्रभावित कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से ऐसे अवैध पोस्टरों को हटाने तथा भविष्य में नियमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

