PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नल सूखे, तार बेकार बीजेपी सरकार में जनता कर रही त्राहिमाम,दुसरे दिन फिर समथॅको के साथ धरना प्रदर्शन एवं भुख हडताल पर बैठे निर्दलीय पार्षद
तखतगढ 19 जंन (खीमाराम मेवाडा) नल सूखे, तार बेकार बीजेपी सरकार में जनता कर रही त्राहिमाम वाडॅ नं. 14 मे लंबे समय से चरमराई मूलभूत सुविधाओ मे बिजली पानी सडक एव साफ सफाई सहित विभिन्न मागो को लेकर बडा बेनर लगाकर मारे मनवाने के लिए दुसरे दिन फिर अपने समथॅको के साथ नगर पालिका के मुख्य द्वार के बाहर निवर्तमान एवं निर्दलीय पार्षद सूरज वाल्मीकि धरना प्रदर्शन एवं भुख हडताल पर बैठे गए है।
दरअसल तखतगढ के वार्ड नं.14 राजपुरा रोड क्षेत्र मे लंबे समय से चरमराई मूलभूत सुविधाओं में पानी, बिजली और सफाई व्यवस्था को लेकर गुरुवार को निवर्तमान निर्दलीय पार्षद सुरज वाल्मीकि अपने समर्थकों के साथ सुबह 9:00 से नगरपालिका कार्यालय के मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गए लेकिन अपेक्षित जनसमर्थन नहीं जुटा पाए। सुबह 9 बजे शुरू हुए धरना-प्रदर्शन में केवल पांच महिलाए और कुछ गिने चुने युवा ही पहुंचे। उस मे भी कुछ अन्य वार्ड के लोग शामिल हुए। आखिर शाम 6 बजे तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के धरना स्थल पर नहीं पहुंचने पर निराश होकर धरने मे शामिल सभी लोग घर लौट गए थे। लेकिन शुक्रवार सुबह 10 बजे फिर अपने समथॅको के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए है। आज सरकार के नुमईनदे इनकी आवाज सुनते है या आज भी नजर अंदाज करते है। शाम तक पता चलेगा।


