• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-शॉर्ट सर्किट से हाईवे पर धू-धू कर जली कार : सिरोही के पावापुरी में हादसा, कोई जनहानि नहीं; ऑटो ड्राइवर ने कैद किया मंजर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 18, 2026
in Local
0
सिरोही-शॉर्ट सर्किट से हाईवे पर धू-धू कर जली कार : सिरोही के पावापुरी में हादसा, कोई जनहानि नहीं; ऑटो ड्राइवर ने कैद किया मंजर

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही। सिरोही के पावापुरी के पास गुरुवार शाम एक कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके से गुजर रहे एक ऑटो ड्राइवर ने इसका वीडियो बनाया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना राजमार्ग स्थित सिरोही सदर थाना क्षेत्र में हुई। सिरोही की ओर आ रही कार में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार लोग तुरंत बाहर निकल आए और सुरक्षित दूरी पर चले गए।

कार में कितने लोग सवार थे और यह किसकी थी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इसी दौरान, वहां से गुजर रहे एक ऑटो ड्राइवर ने अपने चलते ऑटो से ही इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सड़क किनारे खड़ी है। उसके दरवाजे खुले हुए हैं और आग की लपटें कार के भीतर से बाहर तक फैल रही हैं। यह वीडियो सिरोही जिले में तेजी से फैल रहा है।

Previous Post

पाली-दोस्तों के साथ गया स्टूडेंट बांध में डूबा, मौतः पिता बोले-बेटे को तैरना आता था, रुपए के लिए झगड़े में मार दिया

Next Post

जालोर-थार ने बाइक सवारों को उड़ाया, भतीजे की मौतः ब्रिज से उछलकर 35 फीट नीचे गिरा, सिर फटा; SUV ड्राइवर फरार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page