PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ मे चरमराई पानी, बिजली और सफाई व्यवस्था को लेकर निर्दलीय पार्षद का धरना फ्लॉप
अपेक्षित समथॅको की भीड नही जुटा पाए शाम तक कोई अधिकारी नही पहुंच ने पर निराश होकर लौटे घर आज फिर बैठेंगे धरने पर
तखतगढ 18 जून (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ के वाडॅ नं.14 राजपुरा रोड क्षेत्र मे लंबे समय से चरमराई मूलभूत सुविधाओं में पानी, बिजली और सफाई व्यवस्था को लेकर गुरुवार को ने निवर्तमान निर्दलीय पार्षद सुरज वाल्मीकि अपने समर्थकों के साथ सुबह 9:00 से नगरपालिका कार्यालय के मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गए लेकिन अपेक्षित जनसमर्थन नहीं जुटा पाए। सुबह 9 बजे शुरू हुए धरना-प्रदर्शन में केवल पांच महिलाए और कुछ गिने चुने युवा ही पहुंचे। उस मे भी कुछ अन्य वाडॅ के लोग शामिल हुए। आखिर शाम 6 बजे तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के धरना स्थल पर नहीं पहुंचने पर निराश होकर धरने मे शामिल सभी लोग घर की तरफ निकल चूके धे। धरना स्थल पर समर्थकों की कम उपस्थिति के कारण दिनभर नगर में चर्चा का विषय बना रहा। और पानी, बिजली और सफाई जैसे मूलभूत मुद्दों पर अब आगे क्या कदम उठेंगे, इस पर लोगों की नजर टिकी हुई है।
मुझे कोई राजनीति नहीं करनी जन समस्या को लेकर आज फिर बैठुगा
निवतॅमान निर्दलीय पार्षद सुरज वाल्मीकि ने बताया की मुझे कोई राजनिति नही करनी और मेने किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोई सूचना नहीं दी मैंने सिर्फ वार्ड में लंबे समय से चरमराई बिजली पानी सफाई व्यवस्था जैसी जन समस्याओ को लेकर धरने पर बैठा था। शाम 5:00 बजे ज्ञापन लेने के लिए सुमेरपुर उपखंड अधिकारी के पहुंचने की संभावना थी। लेकिन किसी कारण मीटिंग में व्यस्त होने से नहीं पहुंच पाए। तब 6:00 हम लोग वापस कर गए। शुक्रवार सुबह फिर नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठूंगा।


