• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

मैष शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। आत्मविश्वास से अपनी बात रखें, सहयोग मिलेगा। आलस्य से बचें। अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। सेहत में सुधर होगा भावनात्मक संबंध मजबुत होंगे

वृष;शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : छोटे झगड़े बड़े विवाद का रूप ले सकते हैं। विरोधी काम में कमियां निकालेंगे, सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बन सकती है। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। धैर्य रखें।

मिथुन शुभ अंक 8, शुभ रंग फिरोजी : वैचारिक मतभेद के कारण कार्यस्थल पर तनाव रहेगा। अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। काम अटकने से चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक मामलों में अनुकूलता से राहत मिल सकती है।

कर्क;शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक तनाव कम होने से रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। उलझे काम पूरे होंगे। जोखिम भरे कामों से दूर रहें ताकि नुकसान से बच सकें। निजी यात्रा सुखद रहेगी। शांत रहें।

सिंह;शुभ अंक 1, शुभ रंग काला : व्यापारिक गति धीमी रहने से लाभ में कमी और नए सौदों में व्यवधान आ सकता है। युवाओं को करियर के बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। आप विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे।

कन्या;शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी : कुछ नासमझ लोगों के कारण प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। जरूरत के समय सहयोग न मिलने का मलाल रहेगा। व्यापारिक साझेदारी में लाभकी संभावना है, लेकिन अभी यात्रा टालें।

तुला शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा: कार्यस्थल पर सबको साथ लेकर चलें। सोच-समझकर काम करने से अच्छी सफलता मिलेगी। बिखरे कामों को समेटने में सफल रहेंगे। उच्च अध्ययन में भी बेहतरीन प्रदर्शन के योग हैं। मित्र मिलेंगे।

वृश्चिक शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामीः अनावश्यक टकराव दूर होने से राहत मिलेगी। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। कारोबारी योजना पर धन खर्च संभव है। विरोधी परेशान करेंगे। छोटी-छोटी लापरवाही से बचें। आस्था बढ़ेगी।

धनु;शुभ अंक 5, शुभ रंग फिरोजी राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। तरक्की संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से बड़े लाभ की संभावना बनेगी। अनावश्यक झगड़ों को भूलकर समझौता करने में ही भलाई है।

मकर शुभ अंक 2, शुभ रंग नारंगी : विद्यार्थी नई जगह और माहौल में खुद को असहज महसूस कर सकते हैं। टालमटोल की नीति आगे बढ़ने में बाधक बनेगी। नए मित्र बनेंगे। पुराने संपकों से निजी काम निकलवाना आसान रहेगा।

कुंभ;शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी : कार्यशैली में सुधार कर अच्छा लाभ कमाएंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे। अटका धन मिलने के आसार हैं। वैभव का सामान जुटाने में खर्च संभव है। व्यर्थ की चिंताएं और तनाव बना रहेगा।

मीन शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : अधिकारी आप पर नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। समय पर सहयोग मिलने से काम में आसानी होगी। परिचितों के कारण दौड़-धूप बढ़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा के योग हैं।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा भाव पढे

Next Post

चार सगे भाइयों की एक साथ उठी अर्थी: पाटोदी में हुआ अंतिम संस्कार, हर किसी की आंखें नम; बस और कार में हुआ था हादसा

Next Post

चार सगे भाइयों की एक साथ उठी अर्थी: पाटोदी में हुआ अंतिम संस्कार, हर किसी की आंखें नम; बस और कार में हुआ था हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page