• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांचौर में चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, जानवी गांव के पास हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 17, 2026
in Local
0
सांचौर में चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, जानवी गांव के पास हादसा

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-सांचौर के सरवाणा थाना क्षेत्र में जानवी गांव के पास मंगलवार देर रात एक चलती कार में आग लग गई। हादसे में ड्राइवर ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

पत्थर से टकराने के बाद लगी आग

जानकारी के अनुसार, गालिफा निवासी राजूराम सियाक अपनी कार से जा रहे थे। रात करीब 11:55 बजे जानवी गांव के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारेएक पत्थर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद कार के अगले हिस्से में आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे वाहन में फैल गई।

आग की लपटें उठती देख चालक राजूराम सियाक तुरंत कार से बाहर निकल गए। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

दमकल ने पाया काबू

सूचना मिलने पर सांचौर से फायर ब्रिगेड की टीम लगभग 30 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सरवाणा थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन के पत्थर से टकराने के बाद आग लगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ड्राइवर राजूराम सियाक के समय रहते वाहन से बाहर निकलने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

Previous Post

आबूरोड ईओ अनिल झिंगोनिया निलंबितःमुख्यालय जयपुर किया गया, विभाग ने की अनुशासनिक कार्रवाई

Next Post

माउंट आबू में दिनदहाड़े आबादी क्षेत्र में दिखे भालू: मेजर शैतान सिंह पार्क से निकले मादा भालू और दो बच्चे, राहगीरों में मचा हड़कंप

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page