• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया माल्यार्पण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 17, 2026
in Local
0
महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया माल्यार्पण

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल

*महाराणा प्रताप जयंती समारोह आयोजित*
*कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*
पाली, 17 जून। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती के अवसर पर पालीगढ़, जूनी कचहरी धानमंडी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

महाराणा प्रताप जन्मस्थली विकास समिति और नगर निगम प्रशासन, पाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

समारोह के दौरान मंत्री कुमावत ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने देश और मातृभूमि की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप द्वारा दिए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री  कुमावत ने कहा कि महाराणा प्रताप का शौर्य, स्वाभिमान, अद्वितीय त्याग और अपनी मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कृतज्ञ भाव से राष्ट्रनायक को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर  पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख राजस्थान के श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, किशन प्रजापत, सुनील भंडारी,,, विश्व हिंदू परिषद के परमेश्वर  जोशी, नगर परिषद पाली के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र बोहरा, महाराणा प्रताप जन्म स्थलीय विकास समिति पाली के अध्यक्ष शैतान सिंह सोनीगरा  सहित नगर निगम के अधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

*कुमावत ने देवी मां भटियाणी के किए दर्शन*

महाराणा प्रताप जन्म जयंती समारोह में भाग लेने के उपरांत कैबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत ने देवी मां भटियाणी जी के मंदिर पहुंचकर पावन दर्शन किए। मंत्री  कुमावत ने माता रानी की चौखट पर शीश नवाया और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए माता जी से मंगलकामना की। मंदिर प्रबंधन द्वारा मंत्री कुमावत का स्वागत भी किया गया।

Previous Post

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वाधान में जिलास्तरीय राजकीय कर्मचारी कार्यशाला

Next Post

वरकाणा-ग्रामीण सेवा शिविर में 10 वर्ष पुरानी राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि का हुआ समाधान

Next Post
वरकाणा-ग्रामीण सेवा शिविर में 10 वर्ष पुरानी राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि का हुआ समाधान

वरकाणा-ग्रामीण सेवा शिविर में 10 वर्ष पुरानी राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि का हुआ समाधान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page