PALI SIROHI ONLINE
फालना-झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर विद्यार्थियों ने किया नमन
रावणा राजपूत छात्रावास संस्थान फालना में विद्यार्थियों द्वारा वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उनके जीवन, साहस, देशभक्ति एवं बलिदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
छात्रावास अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारतीय इतिहास की अद्वितीय वीरांगना थीं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्रप्रेम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
विद्यार्थी वक्ता अश्विन सिंह राठौड़ व गोपाल सिंह सोडा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। उनका जीवन हमें कठिनाइयों से न घबराकर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुख सिंह खंगारोत ,महावीर ,मनीष, अरुण ,मनीष भीनवारिया, अश्वनी सिंह राठौर, गोपाल सिंह सोडा सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।


