PALI SIROHI ONLINE
रानी-राणेश्वर महादेव मंदिर में 9वीं ध्वजा चढ़ाई, श्रद्धालुओं में उत्साह
नगराज वैष्णव
रानी मेन बाजार स्थित राणेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को 9वीं ध्वजा चढ़ाने का धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। ध्वजा के लाभार्थी घिसूलाल चौधरी परिवार रहे। ध्वजा को ढोल-नगाड़ों एवं बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा के रूप में मंदिर तक लाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस दौरान महिलाएं भजन-कीर्तन एवं नृत्य करती हुई धार्मिक माहौल में शामिल रहीं। ध्वजा की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुभ मुहूर्त में रात्रि 8:30 बजे मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई।
मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष राजूभाई अग्रवाल ने ध्वजा लाभार्थी परिवार का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट सदस्य राजेंद्र अग्रवाल, ललित सोनी, घनश्याम सोनी, हरीश सोनी, प्रवीण अरोड़ा, अनील अग्रवाल, प्रवीण ऐरन, हेमंत चौधरी, नगराज वैष्णव, रमेश परमार, भुवनेश गेहलोत एवं शैलेश अग्रवाल अरिन्द पटेल , सुरेश सोनी ,सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। पुजारी मनोज देवे ने समय पर धज्जा का कार्य क्रम सम्पन्न कराया !
आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिक सुरेश अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश गेहलोत, डॉ. रमेश जैन, रामलाल चौधरी, हीरालाल चीतारा, इंदरसिंह, अशोक ताड़िया, राजू जसवंत, राणाराम चौधरी, दलाराम चौधरी , शेषाराम , भलाराम चौधरी, शंभुसिंह, सुकन गौसा, मोहन मुलेवा, जसाराम एवं ललित सिंह, राजेन्द्र अरोडा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाए उपस्थित रही
ध्वजा चढ़ाने के इस धार्मिक आयोजन से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।


