
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-स्वरूपगंज कस्बे के अमरावती में शुक्रवार दोपहर मुथूट फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी ने घर के अंदर बने रोशनदान से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है।
कर्मचारी की पहचान झालावाड़ जिले के नंदपुरी निवासी विष्णु पुत्र मांगीलाल मेहर के रूप में हुई। दोपहर करीब 2 बजे घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच कर रही है।


