PALI SIROHI ONLINE
मेष;रविवार को मानसिक परेशानी रहेगी। सोम एवं मंगल को प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। सफलताएं मिलेंगी एवं आय में भी वृद्धि होगी। बुध एवं गुरुवार को भाग्य मजबूत रहेगा। शुक्र एवं शनिवार से धन की प्राप्ति सुगम होगी।
तुला;रविवार को चिंताएं अधिक होंगी। योजनाएं खराब हो सकती हैं। सोम एवं मंगलवार को समय पक्ष का रहेगा। बुध एवं गुरुवार को पुनः संभलकर रहना होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को दिन अच्छा व्यतीत होगा।
वृषभ;प्रथम दिन समस्याओं का अंत होगा। सोमवार की शाम से व्यय की अधिकता होगी। बुध से लेकर शुक्रवार तक सफलतादायक समय रहेगा। आय वृद्धि के साथ सहयोग प्राप्त होगा। शनिवार का दिन भी पक्ष का रहेगा।
वृश्चिक;आय उत्तम बनेगी। मंगल एवं बुधवार को परिवार में किसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। गुरु एवं शुक्रवार को योजनाएं सफल होंगी। आय में वृद्धि होगी। शनिवार को सतर्क रहें। कीमती सामान की रक्षा करें।
मिथुन;रविवार को दशम चंद्र से धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। सोमवार की शाम से धन की प्राप्ति होगी। बुध की शाम से शुक्रवार की शाम तक परेशानियां आ सकती हैं। शनिवार सुखमय रहेगा। सहयोग मिलेगा।
धनु;रविवार को चतुर्थ चंद्र होने से उत्साह में कमी रहेगी। सोम एवं मंगलवार से आय में वृद्धि होने की संभावना है। बुध एवं गुरुवार को चिंताएं रहेंगी। शुक्र एवं शनिवार को खुशी का समाचार मिलेगा। धनागमन होगा।
कर्क;आज आय तो प्राप्त होगी, किंतु परेशानियां कम नहीं हो पाएंगी। सोम एवं मंगलवार को कार्य की अधिकता होगी। बुध एवं गुरुवार को शत्रु नाकाम होंगे। शुक्र एवं शनिवार को चिंता, अपमान एवं भय बना रहेगा।
मकर;आज समस्याओं का निदान होगा। सोम एवं मंगलवार को मन खिन्न रहेगा। बुध एवं गुरुवार को विवादों में विजय प्राप्त होगी। शुक्र एवं शनिवार को आरोप लग सकते हैं। अनावश्यक परेशानियां आ सकती हैं।
सिंह;रविवार को आय संबंधी व्यवधान होंगे। सोम एवं मंगलवार से इसमें सुधार दिखाई देगा। बुध एवं गुरुवार को सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि एवं कार्य में तेजी रहेगी। शुक्र एवं शनिवार को धन प्राप्ति का योग है।
कुंभ;रविवार को आत्मविश्वास बढ़ेगा। सोम एवं मंगल को सैर पर जाने का मौका मिलेगा। बुध एवं गुरुवार को कुछ परेशानियां रह सकती हैं। आय में कमी हो सकती है। शनिवार उत्तम दिन रहेगा। सहयोग मिलेगा।
कन्या;आज अटके धन की प्राप्ति होगी। सोम एवं मंगलवार को मित्रों से संभलकर रहें। धन की कमी रहेगी। बुध एवं गुरुवार को भाग्य अनुकूल रहेगा। शुक्र एवं शनिवार का दिन भी अच्छा रहेगा। धन की प्राप्ति होगी।
मीन;रविवार को आरंभ जोरदार होगा। सोम एवं मंगलवार भी अनुकूल रहेंगे। बुध एवं गुरुवार को स्वयं के प्रयासों से सफलता प्राप्त करेंगे। शुक्र एवं शनिवार को आय में कमजोरी आ सकती है परिवार में एकता रहेगी

