PALI SIROHI ONLINE
मेष;-चंद्र की पूर्ण दृष्टि लाभ दिलाएगी और अटके काम आगे बढ़ेंगे। बुध और गुरुवार को कुछ लोग कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं, किंतु परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताहांत में धन लाभ और घर में शुभ कार्य संभव।
तुला;-व्यर्थ की बातों में समय नष्ट होगा। धन की कमी नहीं रहेगी, किंतु अन्य कार्यों में बाधाएं आएंगी। बुधवार और गुरुवार सामान्य सुधार लाएंगे। सप्ताहांत में भाग्य साथ देगा, योजनाएं सफल होंगी। यात्रा का योग है।
वृषभ;-षष्ठम चंद्र विचारों में उलझन बढ़ाएगा और मन में अस्थिरता रहेगी। नए काम का उत्साह घटेगा। बुध व गुरुवार को शुभ समाचार मिलेंगे। सप्ताहांत में सावधानी रखें। कोई अप्रत्याशित समस्या सामने आ सकती है।
वृश्चिक;-शुरुआत में व्यस्तता और खर्च बढ़ेंगे। बुधवार और गुरुवार को नए अवसर मिलेंगे। उच्च वर्ग से मुलाकात का योग बन रहा है। आय बढ़ेगी। सप्ताहांत में भौतिक सुख, सहयोग और अटका धन मिलने की संभावना है।
मिथुन;-संतान से सुख मिलेगा। आय स्थिर रहेगी और विरोधियों से राहत मिलेगी। बुधवार और गुरुवार को आलस्य और विलंब से काम बिगड़ सकते हैं। सप्ताहांत में सुखद आश्चर्य मिलेगा। धन प्राप्ति के योग रहेंगे।
धनु;-एकादश चंद्र आय बढ़ाएगा और भाग्य का साथ मिलेगा। बुध और गुरुवार को क्रोध बढ़ सकता है। इससे काम बिगड़ सकते हैं। सप्ताहांत में आर्थिक उन्नति, रुका धन मिलने और नए मित्रों के जुड़ने के योग हैं।
कर्क;-शुरुआत में असफलता संभव है। करीबियों की नाराजगी कम होगी। मंगल की शाम से आय बढ़ेगी और साझेदारों का सहयोग मिलेगा। गुरु लाभदायक रहेगा। सप्ताहांत में चिंताएं बढ़ेंगी। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं।
मकर;-कार्यभार अधिक रहेगा, किंतु वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। मंगल व बुधवार धनदायक रहेंगे और पुरानी समस्याएं हल होंगी। शुक्रवार को व्यय बढ़ सकता है। शनिवार उत्तम फल देगा।
सिंह;-रवि, सोमवार और मंगलवार पराक्रम बढ़ाएंगे। बुधवार और गुरुवार को मन उदास हो सकता है तथा अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सप्ताहांत में बड़ी खुशी, पारिवारिक समारोह और कार्यों में तेजी के संकेत हैं।
कुंभ;-नवम चंद्र धन अभाव दूर करेगा और दिक्कतों से राहत देगा। बुध एवं गुरुवार को प्रभावशाली संपर्क बढ़ेंगे। हस्तक्षेप से कुछ काम बिगड़ सकते हैं। सप्ताहांत में धन प्राप्ति होगी और मानसिक प्रसन्नता के योग बनेंगे।
कन्या;-द्वितीय चंद्र आर्थिक लाभ और प्रभाव बढ़ाएगा। संपत्ति संबंधी फायदा संभव है। बुध और गुरुवार को शुभ समाचार मिलेंगे। सप्ताहांत में मन उचाट होगा। सम्मान का भाव घट सकता है और अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे।
मीन;-रवि और सोमवार को खर्च बढ़ेंगे। आय कम और विवाद संभव। बुध व गुरुवार से परिस्थितियां पलटेंगी। कार्य, आय और न्याय संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। सप्ताहांत में विशेष कार्य सिद्धि का योग है।
