PALI SIROHI ONLINE
मेष शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा परिवारिक समस्या का समाधान होने से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। अधिकारों को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर दौड़धूप रहेगी।
वृष शुभ अंक 7, शुभ रंग नीलाः अध्ययन में बेहतर प्रदर्शन के आसार हैं। कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लें। प्रॉपर्टी में निवेश के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास की कमी बड़े फैसले लेने से रोकेगी। विरोधी उलझना चाहेंगे।
मिथुन शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल
घटनाएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में लाभ की संभावना बनेगी। बातचीत से बड़ी समस्या का हल निकल सकता है।आकस्मिक काम मिलने से युवाओं में उत्साह बना रहेगा।
कर्क शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। संतान के भाग्योदय से खुशी होगी। लाभदायक सौदे हाथ आने से प्रसन्नता बढ़ेगी। धार्मिक खर्च संभव है। पारिवारिक मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
सिंह शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला अधिकारी आपकी कार्यकुशलता से प्रभावित होंगे। सहकर्मी जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। समय पर काम पूरा नहीं होने से नुकसान की आशंका है। यात्रा टालना बेहतर है।
कन्या शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी जो अब तक विरोध कर रहे थे, वे सहयोग के लिए आगे आएंगे। राजकीय मामले पक्ष में सुलझेंगे। अधिकारियों की अनदेखी महंगी पड़ सकती है।निजी काम के सिलसिले में यात्रा संभव है।
तुला शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी बिखरे कामों को समेटने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। आलोचना करने से संबंधों में दरार पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद का समाधान हो सकता है। मेहनत का पूरा लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक शुभ अंक 2, शुभ रंग नारंगी कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। अटका धन मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।
धनु शुभ अंक 8, शुभ रंग फिरोजी : प्रियजन से कहासुनी दुखी कर सकती है। नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। अधीनस्थ आपकी भावनाओं को समझ नहीं पाएंगे, जिससे टकराव बढ़ेगा।
मकर शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : कार्यस्थल की समस्याएं तनाव का कारण बन सकती हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य संबंधों में टकराव की स्थिति बन सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। शांत रहें।
कुंभ शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी : जोखिम के कामों में रुचि बढ़ेगी। नए संपर्क कार्यक्षेत्र के विस्तार में सहायक रहेंगे। साझेदारी में नए सौदे हाथ आ सकते हैं। युवाओं को नौकरी में बेहतर विकल्प मिलने की संभावना बनेगी।
मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग काला: आयात निर्यात के कारोबार में लाभ संभव है। आपसी संवाद बनाए रखने से समस्याएं हल होंगी। अधीनस्थों के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से मन दुखी होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

