PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : माघ, कृष्ण पक्ष एकादशी, बुधवार सायं 05:53 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब, तारीख 24, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 14 जनवरी।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र : अनुराधा नक्षत्र रात्रि 03:04तक, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। गंड योग सायं 07:56 तक, इसके बाद वृद्धि योग रहेगा। बालव करण सायं 05:53 तक, इसके बाद कौलव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-वृश्चिक,मंगल-धनु, बुध-धनु, गुरु-मिथुन, शुक्र-मकर, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 12:00 से 01:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा : यदि जरूरी हो तो मिश्री यासौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम : मकर संक्रांति, सूर्य मकर में प्रवेशदोपहर 03:07, पुण्यकाल प्रातः 08:43 से संपूर्ण दिन, षट्तिला एकादशी व्रत, मकर संक्रांति पर्व, गंगा सागर स्नान व यात्रा, धनु मलमास समाप्त, पौंगल दक्षिण भारत में, माघ बिहु आसाम, गंडमूल प्रारंभ रात्रि 03:04 से
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:21 से 09:59 तक लाभ वअमृत का, प्रातः 11:17 से दोपहर 12:36 तक शुभ का, दोपहर 03:13 से 04:31 तक चर का, सायं 04:31 से 05:50 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज मकर संक्रांति, अयन संक्रांति है। इस संक्रांति में पुण्यकाल 40 घटी बाद का होता है लेकिन सायंकाल संक्रांति होने से इस दिन प्रातः 08:43 से संपूर्ण दिन पुण्यकाल रहेगा। इस दिन गर्म वस्तुओं, कंबल, तिल, गुड़ एवं अग्नि का दान विशेष फलदायी होता है। बुधवार को गणेशजी की गंध, फल, पुष्प, दूध, दही, घी, दूर्वा, धूप और दीप आदि से पूजा करें। मोदक का भोग लगाने से बुध जनित दोष दूर होते हैं और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। आज गंड योग में नमक का दान करना शुभ फलदायी होता है।

