PALI SIROHI ONLINE
वीरवाड़ा गांव में मोहन महाराज का प्रथम वार्षिकोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है। मोहन महाराज श्रीसेवा समिति के अध्यक्ष हमीर सिंह देवड़ा और समिति के मेंबर ने बताया कि वार्षिकोत्सव के तहत शुक्रवार शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायिका नीता नायक द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं रात 9 बजे भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। मंच संचालक ओम आचार्य फालना द्वारा किया जाएगा। वहीं सुबह 8बजे आचार्य पंडित प्रदीप कुमार दवे सिरोही द्वारा हवन यज्ञ किया जाएगा। वार्षिकोत्सव के तहत 31 जनवरी सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे महाप्रसादी शुरू होगी।

