PALI SIROHI ONLINE
बाली । बाली कोर्ट परिसर स्थित वकील मंडल बाली को भामाशाह जनक रावल वेलार की ओर से एक कंप्यूटर सेट भेंट किया। इस कंप्यूटर सेट का विधिवत उद्घाटन बाली विधायक पुष्पेंन्द्र सिंह राणावत ने किया। इस अवसर पर वकील मंडल बाली के अध्यक्ष अधिवक्ता विजयराज चौधरी, उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सैन, सचिव अधिवक्ता मुकेश धनेरा, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह देवड़ा, सहसचिव अधिवक्ता अभिनव परिहार सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ता कमल श्रीमाली, हनुमान सिंह, नरेश शर्मा, प्रवीण भंडारी, दुदाराम चौधरी, नरपतसिंह, नरेंद्रसिंह, ओम दवे सहित अधिवक्ताओं की सहभागिता रही।

