वरावल में हनुमानजी मन्दिर पर भजन संध्या आज, कल होगी महाप्रसादी
PALI SIROHI ONLINE
बेडा के निकट वरावल में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा। 01 अप्रैल बुधवार को “एक शाम वरावल हनुमान जी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा,
जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी के गुणगान से वातावरण को भक्तिमय बना देंगे।
आयोजन की जानकारी देते हुए विक्रम सिंह ने बताया कि 02 अप्रेल गुरूवार को चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को विशाल महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है,
गुरुवार प्रातः हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, आकर्षक श्रृंगार एवं मंगल आरती का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति प्राप्त हो सके।

