PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर में पत्नी के सुसाइड के बाद पति ने अपने 7 साल के बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। पति ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। नोट में लिखा है-
” ‘मेरे घर वालों की कोई गलती नहीं है। मैं खुद मर रहा हूं। हेमू (बेटा) की मम्मी मेरे से पहले फांसी लगाकर मर गई थी। कोई भी मेरे मां-बाप को परेशान न करें। ये (पत्नी) मरी, इसलिए हम दोनों भी मरे हैं’।
मामला ऋषभदेव थाना क्षेत्र का है। डिप्टी राजीव राहर ने बताया- पत्नी के सुसाइड के कारण सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है।
3 के शव फंदे पर लटके मिले
डिप्टी राजीव राहर ने बताया-मसारो की ओवरी गांव में बुधवार शाम की है। यहां एक घर में जगदीश (30) पुत्र अमरा मीणा, उसकी पत्नी शारदा (27) और बेटा हिमांशु (7) फांसी से फंदे से लटके मिले। तीनों के शवों को ऋषभदेव मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। जगदीश पेट्रोल पंप पर काम करता था और उसकी पत्नी कुछ समय से निजी क्लिनिक पर काम कर रही थी।
काम से घर लौटा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जगदीश काम से घर लौटा तो पत्नी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसने शव फंदे से उतारकर फर्श पर रखा। इसके बाद अपने बेटे को दूसरे कमरे में ले जाकर फंदे पर लटका दिया। बेटे की मौत के बाद खुद भी फंदे पर लटककर जान दे दी।
घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पति ने पत्नी की खुदकुशी के बाद दोनों के मरने का कारण बताया है। दंपती की शादी फरवरी 2017 में हुई थी। महिला का पीहर पक्ष कल्याणपुर में रहता है। पीहर पक्ष ने रिपोर्ट दी है।
