PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में एक कुएं में नहाते वक्त डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना दातीसर गांव में बीती रात की है। जहां युवक शाम को घर से कुएं पर नहाने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन और आसपडोस के लोग जब ढूंढने के लिए निकले तो युवक का शव कुएं में तैरता हुआ दिखा।
सूचना का पता लगते हुए आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों द्वारा कुराबड़ थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर बुलाया गया। टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत से शव को बाहर निकाला। सिविल डिफेंस टीम में गोताखेर विजय नकवाल, विपुल चौधरी, दिनेश गमेती, सचिन कंडारा, प्रकाश राठौड़ और कैलाश मेनारिया शामिल थे।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 22 साल के तुलसीराम पिता थावरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कुराबड़ अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। जहां रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

