
PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर में अवैध देह व्यापार करने वाले दलाल और 11 युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक विला पर छापा मारकर सभी को पकड़ा। दलाल मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और आगरा जैसे बड़े शहरों से लड़कियां बुलाकर रैकेट चला रहा था।
डिप्टी सूर्यवीर सिंह ने बताया- दलाल प्रकाश जैन के खिलाफ पहले भी अवैध देह व्यापार करने के दो मामले दर्ज हैं। जिस विला पर छापा मारा गया। वह तालाब स्थित वैदेही विहार में है। गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा
विला में छापा मारने से पहले एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर विला में भेजा गया था। पुलिस जवान की मुलाकात दलाल ओम प्रकाश जैन से हुई। दलाल ने लड़कियों से मिलवाकर एक को पंसद करने को कहा। लड़की पंसद करने के बाद रुपए तय किए गए।
इसके बाद दलाल ने डमी ग्राहक (पुलिसकर्मी) और लड़की को एक कमरे में भेज दिया। डमी ग्राहक (पुलिसकर्मी) ने मौका देखकर अपनी टीम को सूचना दी। जिसके बाद डिप्टी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबिश दी।
कमरों में मिली लड़कियां
पुलिस टीम को दलाल ओम प्रकाश सोफे पर बैठा मिला। विला के अलग-अलग कमरों में लड़कियां मिली और आपत्तिजनक सामग्री को जब्त किया गया। लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि दलाल ओम प्रकाश ने बुलाया था, जो यहां देह व्यापार करवा रहा था। इसके बाद पुलिस ने 11 लड़कियों सहित दलाल को गिरफ्तार किया।
गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने डिप्टी सूर्यवीर सिंह राठौड़ के निर्देशन में गोवर्धन विलास थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला, एएसआई त्रिलोक नाथ, करण सिंह, मनोहर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल बनवारी लाल आदि ने कार्रवाई की।


