PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर से अहमदाबाद के असारवा रेलवे स्टेशन तक नई वंदे भारत ट्रेन आज से शुरू हो गई है। आज इस ट्रेन को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
गाडी संख्या 09663, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) वंदे भारत एक्सप्रेस एक तरफा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा उदयपुर सिटी से 12.30 बजे रवाना हुई जो शाम 17.15 बजे अहमदाबाद के असारवा स्टेशन पर पहुंचेगी।
इस मौके पर दोनों सांसदों ने कहा कि आगामी समय में ये ट्रेन सूरत तक बढ़ाई जाएगी। सांसद डा. मन्नालाल रावत ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर जो काम चल रहा है वह पूरा होने के बाद इस रूट पर उदयपुर से मुंबई और मुंबई से उदयपुर तक भी ट्रेनें शुरू की जाएगी।चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि आने वाले समय में ये वंदे भारत चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और आगे यही रूट रहेगा और सूरत तक कनेक्ट करेंगे। सांसद जोशी ने कहा कि आने वाले कुछ महीनों बाद उदयपुर का डबोक एयरपोर्ट की भी नई तस्वीर सामने आएगी जब वहां काम पूरा हो जाएगा।
सांसद जोशी ने कहा कि हमारे संसदीय क्षेत्र के मेनार गांव और आसपास के कई लोग दुबई रहते है वो यहां से सीधी फ्लाईट की मांग कर रहे है और मैंने उनसे कहा पहली इंटरनेशनल फ़्लाईट दुबई चलेगी और वे मुझे बुला भी रहे हैं। जिस दिन पहली फ्लाईट दुबई की शुरू करेंगे उस दिन ही मैं दुबई जाऊंगा।
ये वंदे भारत ट्रेन इस रूट पर उदयपुर के जावर स्टेशन, डूंगरपुर और गुजरात के हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में कई स्कूलों के बच्चों को भी स्कूल परिवार की और से यात्रा कराई गई।नई रेल सेवा नियमित रूप से गाडी संख्या 26963/26964, उदयपुर सिटी-अहमदाबाद (असारवा) – उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोडकर) के रूप में 18 फरवरी से चलेगी होगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 26964, अहमदाबाद (असारवा)-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलेगी होगी। इस नियमित रेलसेवा में 07 एसी कुर्सीयान व 01 एक्जिक्यूटिव एसी कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बें होगें।
अब जानिए वंदे भारत उदयपुर-असारवा का किराया
उदयपुर से असारवा वंदे भारत ट्रेन में जाते समय सीसी श्रेणी में किराया 900 रुपए होगा और ईसी श्रेणी में 1690 रुपए किराया देना होगा। इसी प्रकार आते वक्त असारवा से उदयपुर तक का सीसी श्रेणी में किराया 1065 रुपए रहेगा। इसी प्रकार ईसी श्रेणी में किराया 1875 रुपए रहेगा। ईसी में आते वक्त डीनर दिया जाता है इसलिए किराया ज्यादा है।

