PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर में सरसों के तेल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर ड्राइवर भाई ठाकुर (40) निवासी पालनपुर, गुजरात घायल हो गया।
इस दौरान वह कैबिन में बुरी तरह से फंस गया। हादसे का पता चलते ही सैकड़ों ग्रामीण खाली बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गएा, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने खदेड़ा और ड्राइवर को हॉस्पिटल पहुंचाया।
घटना गोगुंदा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर कीर्तिराज होटल के पास शुक्रवार को सुबह 8 बजे की है। जहां टैंकर पलटने की सूचना मिली ही सैकड़ों ग्रामीण खाली बर्तन, बाल्टी और ड्रम लेकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ड्राइवर को कैबिन में से निकालने की बजाय तेल लूटने की होड़ मच गई।
पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़कर स्थिति को किया काबू
ग्रामीण तेल लूटकर अपने बर्तनों में भरने की कोशिश में जुटे गए, जिसकी सूचना के बाद तुरंत मौके पर गोगुंदा थाना पुलिस के उपनिरीक्षक हितेश यादव जाब्ते के साथ पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने एक्शन लेते हुए तेल भर रहे लोगों को मौके से खदेड़कर स्थिति को काबू किया। इसी के साथ पुलिस ने केबिन में फंसे ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया।ढलान पर टैंकर न्यूट्रल करने से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, टैंकर गुजरात के कांडला से सरसों का तेल लेकर मध्यप्रदेश के नीमच जा रहा था। इसी दौरान गोगुंदा हाईवे पर टैंकर अनियंत्रित हो गया। माना जा रहा है कि ड्राइवर ने ढलान पर टैंकर को न्यूट्रल कर दिया, जिससे टैंकर बेकाबू होकर चट्टान से टकराया गया और सड़क किनारे पलट गया।
हादसे के बाद टैंकर में भरा सरसों का तेल सड़क किनारे बहने लगा। इसकी सूचना आसपास के गांवों में फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और खाली बर्तन लेकर तेल भरने में जुट गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को साइड में खड़ा करवाया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।
