PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-सलूंबर जिले के जावर माइसं थाना क्षेत्र में चाकू की दम पर युवती के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर युवती को बुरी तरह पीटा। मारपीट में युवती का दांत टूट गया। शरीर पर भी चोट लगी। पीड़िता ने थाने में नामजद 2 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हैडपंप पर पानी भरने आई थी, जबरन बाइक पर बैठा ले गए थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता अपने घर से कुछ दूर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए 2 बदमाशों ने घेर लिया। आरोपी युवती को डरा-धमका कर जबरन एक गेस्ट हाउस ले गए। वहां आरोपियों ने युवती की गर्दन पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया।
पीड़िता ने इसका विरोध करते हुए खुद को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। जिसमें युवती का एक दांत टूट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को एक सुनसान जगह पर असहाय स्थिति में छोड़कर फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़िता जैसे-तैसे पुलिस थाने पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद 2 युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया। सलूंबर एसपी राजेश कुमार यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत विशेष टीमों का गठन किया।

