
PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर। उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। सिटी पैलेस का शंभू निवास में वे रहते थे और यहीं उनका इलाज भी हो रहा था।
अरविंद सिंह मेवाड़ महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर 2024 को हुआ था।
अरविंद सिंह ने अजमेर के मेयो कॉलेज से अपनी स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद उदयपुर में महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने यूके के सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की डिग्री भी ली थी
उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री बाली विधायक बीजापुर ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने भी दुःख व्यक्त करते हुए इंस्ट्रोग्राम पोस्ट पर लिखा कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संवाहक, मेवाड़ राजवंश पूर्व राजपरिवार की मर्यादा के गौरवशाली प्रतीक, श्रीजी अरविंद सिंह जी मेवाड़ के निधन से अत्यंत दुःखद क्षति हुई है।
उनका जीवन समाजसेवा एवं संस्कृति संरक्षण का अप्रतिम उदाहरण था। उनकी स्मृतियाँ युगों-युगों तक प्रेरणा देती रहेंगी। प्रभु से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों तथा अनुयायियों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।


