PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-सलूंबर जिले में वन्यजीव नील गाय (रोजड़ा) का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे शिकार के उपयोग में ली 2 टोपीदार बंदूक, छर्रे और 4 चाकू बरामद किए हैं। आरोपी जंगल में नील गाय को गोली मारकर उसे धारदार हथियार से काट रहे थे। तभी गांव के कुछ युवकों ने पीछा करते हुए उन्हें देखा था तो वे फरार हो गए थे।
सलूंबर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र में 21 दिसंबर को घटना हुई थी।
थानाधिकारी जय किशन ने बताया- पुलिस ने आरोपी शहीद मोहम्मद पिता नजीर मोहम्मद, शोएब पिता शहीद मोहम्मद, शाहरुख पिता शहीद मोहम्मद, फारुख पिता फकीर मोहम्मद, छोटू पिता इस्माइल खां और आसिफ पिता जाकिर खान को गिरफ्तार किया है।
गांव के युवकों ने हथियारों के साथ बदमाशों को देखा था थानाधिकारी जय किशन ने बताया- प्रार्थी ऋतुराजसिंह निवासी सीकर हाल झल्लारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 21 दिसंबर को उसने और उसके साथियों ने शिकारियों को देखा था। तीन-चार बाइक पर दो-दो आरोपी बैठकर बांदरवाड़ा गांव जा रहे थे।
उनके हाथ में दो बंदूक, एक धारदार हथियार था। प्रार्थी ने उनमें से एक आरोपी शाहरुख खान को पहचान लिया था। शाहरुख बाइक रिपेयरिंग की दुकान करता है। उसके साथ उसके पिता शहीद मोहम्मद, भाई शोएब और फारुख आदि थे।
युवकों ने पीछा किया, तो आरोपी जंगल में छुप गए प्रार्थी ऋतुराजसिंह ने बताया- मैंने और मेरे साथी मोहित टेलर, संदीप, धीरज पटेल, रवि पटेल आदि ने बदमाशों का पीछा किया। तब ये बाइक की स्पीड तेज करते हुए करमल माताजी मंदिर के पास जंगल में चले गए। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
सभी साथी उस तरफ गए तो देखा आरोपियों ने एक नील गाय को मार दिया था। वे उसे काट रहे थे। हमें देखते हुए आरोपियों ने धारदार हथियार झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से नील गाय का शव बरामद किया। बाद में आरोपियों की तलाश करते हुए उन्हें जंगल से गिरफ्तार कर लिया।जंगल में नील गाय को गोली मार काटाः लोगों के आने पर भागे, 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 बंदूक 4 चाकू बरामद
यह भी पढे

