PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर_उदयपुर में कोटड़ा ब्लॉक के मांडवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा कोदरमाल गांव के पास हुआ। जहां ओवरटेक करने चक्कर में बाइक ऑटो से टकरा गई।पुलिस के अनुसार हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक युवक घायल घायल हो गया था। घायल युवक को कोटड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैफिक जाम हो गया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हरीश (24) पुत्र मसरू गमार, शंरकलाल (25) पुत्र सुनिल खराड़ी और कालाराम (23) पिता किसनाराम के रूप में हुई है। तीनों कोटड़ा निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मांडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा
थानाधिकारी निर्मल कुमार ने बताया कि बाइक सवार मांडवा से कोटड़ा की तरफ जा रहे थे। सामने से तेज रफ्तार जीप आ रही थी। बाइक सवार ने ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी बाइक ऑटो से टकरा गई और बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए।

