PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर के हिरन मगरी थाना इलाके में गुरुवार देर रात को बदमाशों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर तलवार, हॉकी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने मारपीट में घायल हुए इंजीनियर को एमबी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, पीड़ित 28 वर्षीय निखिल मेनारिया बीती रात जिम से वर्कआउट करके नीचे उतरा ही था। तभी अचानक उसी के घर के पड़ोस में रहने वाले 8 से 10 युवकों ने घेर लिया। फिर बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे घायल हालत में छोड़कर फरार हो गए।
घायल निखिल मेनारिया पुणे में निजी कंपनी में जॉब करता है और कुछ ही दिन पहले वह उदयपुर आया था।राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी, हॉस्पिटल पहुंचाया
पीड़ित निखिल की बड़ी बहन पूर्णिमा मेनारिया ने बताया की गुरुवार रात करीब 10 बजे उसके भाई पर उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया। सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने निखिल को घायल हालत में सड़क किनारे देखा और उसकी मां को कॉल कर घटना की जानकारी दी।
पूर्णिमा ने बताया कि जानकारी मिलते ही उसके घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे और उसे एमबी गवर्नमेंट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज जारी है। उसे हाथ-पैरों पर गंभीर चोट लगी है।आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस
हिरन मगरी थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

