PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस ने मांडवा थाने के हिस्ट्रीशीटर झाला उर्फ जालमचन्द्र (24) को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी, उत्तम सिंह ने बताया कि 10 मार्च 2025 को आरोपी हिस्ट्रीशीटर जालमचंद ने मांडवा थाने के सामने नाकाबंदी तोड़कर खैर की लकड़ियों से भरे ट्रक को पास करवाने का प्रयास किया था। तभी ट्रक और उसका ड्राइवर अरमान मौके पर ही पकड़े गए।
ट्रक को एस्कॉर्ट करके पास कराने में आरोपी झाला उर्फ जालमचंद्र और उसका भाई खातरू मौके से टीयूवी कार में फरार हो गए थे, जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में छुपते फिर रहे थे। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी कूकावास का रहने वाला था।
मांडवा थाने का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी झाला उर्फ जालमचन्द्र (पिता रणिया बुम्बरिया) मांडवा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह बदमाश प्रवृत्ति का है और अपने पिता रणिया व भाई खातरू के साथ कोटड़ा सर्कल, सिरोही और गुजरात क्षेत्र में गंभीर अपराधों में सक्रिय है। आरोपी के खिलाफ हत्या, डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी, मारपीट, आयुध अधिनियम, अपहरण, हत्या और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने जैसे लगभग 22 मामले दर्ज हैं। आरोपी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लगातार अपराध करने का आदी है।
