PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर की ऋषभदेव थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर रात के समय कार ड्राइवरों और राहगीरों के साथ लूटपात करने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से पूछताछ में 6 वारदातों का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम विशाल पिता बाबूलाल मीणा निवासी बिलख गडावत, सोहनलाल पिता बाबूलाल मीणा निवासी बिलख गडावत और निखिल नाथ पिता रमेशनाथ निवासी थाना है।
हथियारों से लैस होकर रोड पर करते थे लूटपाट
थानाधिकारी भरतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि रात के समय बदमाश नशा करके रोड पर बाइक से निकलते थे। इनके पास तलवार, चाकू सहित अन्य हथियार होते थे।वाहन चालकों और पैदल मिलने वालों डराते धमकाते थे
उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे पर रात के समय रोड किनारे खड़ी कार, ट्रक और बाइक सवार लोगों के साथ-साथ पैदल मिलने वाले राहगीरों को डराते-धमकाते है। इस दौरान बदमाश तलवार और चाकू की नोक पर उनसे मारपीट कर लूटपाट करते थे।
थानाधिकारी ने बताया कि बदमाश लूटे हुए पैसों से शराब पार्टी, मौज मस्ती और हाईवे पर पावर बाइक रेसिंग करते थे।
चाकू से हमला कर सोने की चेन, मोबाइल और नकदी लूटी थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी दर्शन वेद पिता भोलाराम वेद ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 2 नवंबर 2025 को लगभग रात 11:50 बजे वह बस से उदयपुर से परसाद आ रहा था। नींद आने की वजह से वह परसाद नहीं उतर सका। जिसके बाद आगे जाकर अंबाघाटी मोड उतर गया। जहां से पैदल पीपली ब्रिज की ओर जा रहा था।
उन्होंने बताया कि उस समय उसे अंबाघाटी लेने के लिए उसके जीजाजी गौरव वेद आने वाले थे। तभी रास्ते में अचानक बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने चाकू से हमला कर गले से सोने की चेन छीन ली। गर्दन पर वार करने से वह जमीन पर गिर गया। इतना ही नहीं बदमाश उसके पास से दो मोबाइल और 18 हजार रुपए की नकदी लेकर मौके से भाग गए थे।
