PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर में चलती कार में प्राइवेट IT कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप के तीनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। सुखेर थाना पुलिस आज तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि तीनों आरोपियों को बुधवार देर रात करीब 12 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि 20 दिसंबर की रात होटल में पार्टी हुई थी। पार्टी के बाद करीब 3 घंटे तक आरोपियों ने पीड़िता को कार में इधर-उधर घुमाया, उसके बाद उसके साथ रेप की घटना का अंजाम दिया।
एसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि युवती के प्राइवेट पार्ट सहित शरीर में अन्य जगह जो घाव थे, वे गैंगरेप के दौरान हुए। वहीं मामले में जांच अधिकारी ASP माधुरी वर्मा द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
होटल में बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी की थी
पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है। 20 दिसंबर को कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी थी। पार्टी शोभागपुरा स्थित एक होटल में हुई थी। युवती ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे होटल पहुंची। वहां कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति थे। पार्टी देर रात करीब डेढ़ बजे तक चली। इस दौरान जमकर शराब पी गई।
पीड़ित युवती के बेहोश होने जैसी स्थिति होने पर पार्टी कर रहे लोग उन्हें घर छोड़ना चाहते थे। आरोप है कि महिला एग्जीक्यूटिव हेड, कंपनी के CEO ने पार्टी में आए बाकी लोगों को जाने को बोला। धीरे-धीरे करके सारे गेस्ट पार्टी से चले गए। अकेली युवती बच गई।
रात करीब 1:45 बजे युवती को उसी की कार में महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने बैठाया। इनके साथ कार में महिला एग्जीक्यूटिव का पति और सीईओ भी थे। तीनों युवती को घर छोड़ने के लिए निकले। रास्ते में एक दुकान से सिगरेट जैसा कुछ खरीदा और युवती को पिलाया। युवती पीते ही बेहोश हो गई थी, उसके बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

