• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

20 हजार की रिश्वत लेने वाला कॉन्स्टेबल सस्पेंड, धमकी देकर मांगे थे 25 हजार रुपए, कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-20 हजार रूपए की रिश्वत लेते पकड़े कॉन्स्टेबल को गुरुवार को उदयपुर पुलिस ने सस्पेंड कर दिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने एक दिन पहले कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया था।

ACB ने कॉन्स्टेबल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

उदयपुर पुलिस ने कॉन्स्टेबल नागेंद्र सिंह को इस मामले में सस्पेंड कर दिया है। वे 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों एसीबी के हत्थे चढ़े थे। आरोपी ने एक गैराज को सीज करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी को परिवादी महेंद्र डांगी (गैराज मालिक) ने शिकायत दी थी कि आरोपी सादी वर्दी में सरकारी गाड़ी लेकर उसके गैराज पर आए। उन्होंने चोरी की गाड़ियां काटने और नाबालिगों से काम कराने के झूठे आरोप लगाकर गैराज सीज करने की धमकी दी।

कार्रवाई न करने के बदले आरोपियों ने 50 हजार रुपए प्रति माह की बंदी की मांग की, जो बाद में 25 हजार रुपए में तय हुई। एसीबी टीम ने बुधवार को कॉन्स्टेबल को पकड़ा। इस मामले में सहायक उपनिरीक्षक शक्तिसिंह, कॉन्स्टेबल अनिल मीणा की भूमिका को लेकर भी टीम जांच कर रही है।

Previous Post

पिंडवाड़ा- बसंतगढ़ में सड़क पर घूम रहे युवक पर पैंथर झपटा, गर्दन पर दांत आधा इंच धंसे

Next Post

आहोर में एक ही रात में तीन हादसेः डिवाइडर से टकराए दो टेम्पो, बाइक भिड़ंत में तीन युवक घायल

Next Post

आहोर में एक ही रात में तीन हादसेः डिवाइडर से टकराए दो टेम्पो, बाइक भिड़ंत में तीन युवक घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page