PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर में 10वीं पास डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहा था। झोलाझाप डॉक्टर ने सायरा के परदाडा में मादडी छापर स्थित चांदसी क्लिनिक खोल रखा था। क्लिनिक पर आज गोगुंदा BCMO डॉ. दिनेश मीणा ने छापा मारा। तब झोलाछाप डॉक्टर का भांडाफोड़ हुआ। उसके पास मेडिकल की कोई डिग्री नहीं मिली। मामला सायरा थाना क्षेत्र का है।
डॉ. मीणा ने झोलाछाप संतु कुमार से सख्ताई से पूछताछ की। तब उसने बताया कि वह 10वीं तक पढ़ा है। उसके पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं है। ये सुनकर BCMO खुद चौक गए। उन्होंने क्लिनिक सीज कर दिया और सायरा थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। झोलाछाप को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
क्लिनिक से मरीज भागे, दवाइयां जब्त
BCMO डॉ. मीणा ने बताया वे चांदसी क्लिनिक पर निरीक्षण पहुंचे थे। टीम को देखकर मरीज भाग गए। क्लिनिक संचालक अचानक सकपका गया और सवालों के सही से जबाव नहीं दे पाया।
कार्रवाई की भनक लगने पर आस-पास संचालित झोलाछाप डॉक्टर भी अपना क्लिनिक बंद कर फरार हो गए। सायरा बस स्टैंड पर कृष्ण होमियो क्लिनिक सहित तीन अन्य क्लिनिकों को भी अंतिम चेतावनी दी गई।
रावछ गांव में भी कार्रवाई
इसके बाद BCMO रावछ गांव पहुंचे। उनके पहुंचने पर दो अवैध क्लिनिक संचालक बंद कर भाग गए, जिन्हें सीज किया गया है।
