PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर। उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दो बाइक की आपस में जोड़दार भिड़ंत हो गई। जिसमें रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे उदयसागर चौराहे से पहले कुराबड़ मार्ग पर मस्जिद के पास हुआ।
थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि घायल को वेसुध हालत में हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सोहनलाल (60) पिता रतनलाल राव निवासी परमदा कुराबड़ के रूप में हुई है। जो रिटायर्ड फौजी हैं। परिजनों से रिपोर्ट लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
दोनों की बाइक क्षतिग्रस्त, राहगीरों ने पहुंचाया हॉस्पिटल जानकारी अनुसार एक बाइक सवार उदयपुर की तरफ से कुराबड जा रहा था और मृतक सोहनलाल कुराबड से उदयपुर आ रहे थे। तभी मस्जिद के पास अचानक दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। तभी सोहनलाल उछलकर दूर जा गिरे। दोनों की बाइक आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। पावर बाइक पर सवार युवक को भी मामूली चोट लगी है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
राहगीरों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वही, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयन करते हुए घटना की जानकारी ली। परमदा सरपंच शिवलाल ने बताया कि मृतक सोहनलाल कुराबड़ से उदयपुर हॉस्पिटल डॉक्टर को दिखाने के लिए आ रहे थे। तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

