• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बुजुर्ग महिला की चेन खींचने वाले दो आरोपी गिरफ्तारः फूफा-भतीजा ने मिलकर की थी वारदात; जंगल में नशे की हालत में पकड़ा, एक का पैर टूटा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर में बुजुर्ग महिला की चेन खींचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी रिश्ते में फूफा और भतीजे हैं। आरके सर्किल निवासी हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन राकेश जैन की मां रूप कुंवर (75) की 6 तोले की सोने की चेन एक आरोपी ने 18 मार्च को सेलिब्रेशन मॉल के पास रोड पर खींच ली थी। वहीं दूसरे बदमाश के साथ फरार हो गया था।

इसके बाद पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी देखकर जगह-जगह दबिश दी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने ऋषभदेव के जंगल से शराब के नशे की हालत में बुधवार को गिरफ्तार किया। वहीं भागते समय एक आरोपी का पैर टूट गया।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया- आरोपी प्रभुलाल उर्फ प्रकाश (51) पिता जीवा मीणा निवासी ऋषभदेव हाल खेरवाड़ा और तरुण मीणा (24) पिता सिकंदर निवासी ऋषभदेव को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं सुखेर थाने में एसपी डॉ. अमृता दुहन ने पीड़िता रूप कुंवर से मुलाकात की। उन्होंने कहा- आप बदमाशों से लड़ीं और आपने काफी हिम्मत दिखाई।500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, अहमदाबाद तक दबिशें दी एसपी दुहन ने बताया- वारदात के बाद दोनों बदमाशों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी तरुण सलूंबर जिले के सेमारी थाने का भगोड़ा घोषित है। इसके खिलाफ पहले भी लूट-डकैती के 2 मामले दर्ज हैं। प्रभुलाल उर्फ प्रकाश गुजरात में भी लूट की घटना में अहमदाबाद जेल रह चुका है। इस पर लूट-डकैती के 3 मामले दर्ज हैं।

वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए थाने के साथ जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस इन तक पहुंची। आरोपियों को पकड़ने के लिए सलूंबर, डूंगरपुर और अहमदाबाद के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। बाद में बदमाशों को ऋषभदेव के जंगल से गिरफ्तार किया गया। वहीं भागते समय एक आरोपी का पैर टूट गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।मंदिर में दर्शन कर लौटते वक्त दिनदहाड़े लूटी थी चेन सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया- आरके सर्कल निवासी हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन राकेश जैन की मां रूप कुंवर (75) भुवाणा स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में रोज दर्शन करने जाती हैं। 18 मार्च को रूप कुंवर शांतिनाथ जैन मंदिर में दर्शन करने गई थीं। सुबह साढ़े 8 बजे वहां से पैदल घर लौट रही थीं। पहले से बाइक सवार दो बदमाश उनका पीछा कर रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले सेलिब्रेशन मॉल के सामने पहुंचते ही एक बदमाश ने रूप कंवर के गले पर झपट्टा मारा।

इस दौरान उन्होंने बदमाश को पकड़ लिया, बदमाश ने धक्का देकर रूप कुंवर को सड़क के डिवाइडर पर गिरा दिया और 6 तोले सोने की चेन छीनकर भाग गया। पास में बाइक लेकर खड़े अपने दूसरे बदमाश के साथ फरार हो गया। बदमाश जैसे ही चेन तोड़कर भागने लगे, पास के दुकानदार देवीलाल डांगी ने उसका पीछा किया, लेकिन वे दौड़ते समय गिर गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।

Previous Post

पाली-रेप का प्रयास के आरोपी को 07 साल की सजाः10 महीने पहले सुबह 05 बजे युवती को अकेला देख किया रेप का प्रयास, लोग जुटे तो भागा, कोर्ट ने अब सुनाया फैसला

Next Post

रोडवेज बस से इन्वेस्टमेंट कंपनी के कर्मचारी का किडनैप, बदमाश गिरफ्तारः मुख्य आरोपी जैसलमेर से पकड़ा गया; ड्राइवर और कंडक्टर की मिलीभगत आई सामने

Next Post

रोडवेज बस से इन्वेस्टमेंट कंपनी के कर्मचारी का किडनैप, बदमाश गिरफ्तारः मुख्य आरोपी जैसलमेर से पकड़ा गया; ड्राइवर और कंडक्टर की मिलीभगत आई सामने

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page