PALI SIROHI ONLINE
मैष;-शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी: दूसरों के मामलों में पड़ने से खुद का नुकसान कर बैठेंगे। कोर्ट-कचहरी में उलझने की बजाय बातचीत से समझौता करने का प्रयास सफल रहेगा। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं।
वृष ;-शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी: कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में टकराव संभव है। जल्दबाजी में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। कार्यस्थल की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने पड़ेंगे।
मिथुन;-शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद : व्यर्थ से मन परेशान रहेगा। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें, संबंध मधुर होंगे। मन में चल रही उलझने मित्रों के सहयोग से दूर हो सकती हैं। राजकीय मामलों में सावधानी बरते
कन्या;-शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा प्रियजन से मुलाकात प्रसन्नतादायी रहेगी। सहयोगियों के विरोध के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनाने में सफल रहेंगे। सोच-समझकर निवेश करें।
सिंह;-शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी: मेहनत के बल पर बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कारोबार में लाभ की संभावना बनेगी। नई जिम्मेदारी आने से परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। तीखी बातों से मित्र नाराज हो सकते हैं।
कर्क;-शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं। अपनों का साथ हिम्मत देगा।
तुला;-शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी निजी काम के लिए सहयोग लेना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है। मनमाना रवैया अधिकारियों को नाराज कर सकता है। अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिलाएगा।
वृश्चिक;/शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल वैचारिक मतभेद के कारण कार्यस्थल पर मुश्किल हो सकती है। काम में देरी से लाभ सीमित रहेगा। तनाव दूर होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय एवं धन बर्बाद हो सकता है।
धनु;-शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा टालमटोल छोड़कर काम में जुट जाएं, सफल रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद है। छोटी-छोटी गलतियां बड़ा नुकसान करवा सकती हैं। भय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा।
मकर;-शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : व्यापारिक कार्यों में सफलता की संभावना बनेगी। अटके मामले सुलझाने में परिवार का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक उत्सवों का आयोजन खर्चीला रहेगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब से खिन्नता रहेगी।
कुम्भ;-शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : पुराने मामले सुलझाने के लिए दौड़धूप करनी पड़ेगी। कार्यस्थल पर अनुकूलता के चलते राहत मिलेगी। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे।
मीन;-शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल : भाग्योदय के अवसर हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। अधिकारियों की सलाह पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। वक्त पर सहयोग नहीं मिलने से काम में परेशानी होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
