नई दिल्ली-चेन्नई जाने वाली 2 ट्रेनों के समय में बदलाव: 25 मार्च से लागू होगा नया शेड्यूल, बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-पश्चिम रेलवे ने ट्रेनों की समयपालनता में सुधार के लिए दो महत्वपूर्ण रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। यह बदलाव मार्ग के कुछ स्टेशनों पर लागू किया गया है और आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।नई दिल्ली-साबरमती स्वर्ण जयंती राजधानी के समय में बदलाव
गाड़ी संख्या 12958, नई दिल्ली-साबरमती स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस के संचालन समय में 25 मार्च से परिवर्तन किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार यह ट्रेन पालनपुर स्टेशन पर सुबह 05:50 बजे पहुंचेगी और 05:52 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी तरह महेसाना स्टेशन पर ट्रेन का आगमन समय 06:38 बजे और प्रस्थान समय 06:40 बजे निर्धारित किया गया है।
भगत की कोठी-चेन्नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भी बदला समय
गाड़ी संख्या 20626, भगत की कोठी-चेन्नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में भी 25 मार्च से आंशिक बदलाव किया गया है। नए समय के अनुसार यह ट्रेन भीलड़ी स्टेशन पर सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी और 11:00 बजे वहां से रवाना होगी।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

