वरावल ग्राम में टोल संघर्ष समिति की बैठक आयोजित, कल हुए समझोते को बताया
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के वरावल ग्राम में बाली-पिंडवाड़ा मेगा हाईवे पर स्थित टोल संघर्ष समिति की बैठक संयोजक हर्येश सिंह भाटी की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में वरावल टोल नाके पर टोल वसूली बंद करने की मांग को लेकर आयोजित हुई थी पर बैठक में संयोजक हर्येश सिंह भाटी ने बताया कि बैठक से एक दिन पहले बाली विधायक पुष्वेन्द्र सिंह राणावतं के निर्देशम में टोल प्रबधन सदस्य जगदीश सिंह ओर सुमित भाई के साथ हुई बैठक में उचित दर पर पास जारी करने की बनी सहमति की जानकारी दी गई।
संयोजक हर्येश सिंह भाटी ने बताया कि वरावल से आमलिया के बीच के गांवों की प्राइवेट गाड़ियों को वरावल टोल पर टोल नही लगेगा, उन्हें पास के अभाव में आमलिया बोया टोल पर टोल देना होगा, पास वाले वाहन तीनो टोल पर पास दिखाकर निकल सकेंगे।
संयोजक हर्येश सिंह भाटी ने बताया कि चामुंडेरी से नानां स्टेशन के बीच अधूरी स्डक निर्माण कार्य को पूरा करने को लेकर कल मेगा हाइवे परियोजना अधिकारी और बाली के प्रसासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य पूरा करने पर जोर दिया जाएगा जिससे अधूरे कार्य की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
बैठक के दौरान नानां थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा मय जाब्ता मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था सभाली, बैठक में एडवोकेट ओम दवे, मुकेश धनेरा, अशोक माली, शिवनाथ सिंह चामुंडेरी, दीपक दवे, राजू सिंह चौहान बेडा, जवानाराम मीणा चामुंडेरी, तेजाराम देवासी कोठार, अचलम खान नानां सहित 12 दर्जन गाव ढाणियों से विभिन्न वाहन चालक पहुचे

