PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : कार्तिक शुक्ल पक्ष दशमी, शनिवार प्रातः 09:12 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उल अव्वल, तारीख 9, सूर्य
दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 1 नवंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र : शतभिषा नक्षत्र सायं 06:21 तक,
इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। ध्रुव योग रात्रि 02:09 तक, इसके बाद व्याघात योग रहेगा। गर करण प्रातः 09:12 तक, इसके बाद वणिज करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-तुला, चंद्र-कुंभ,
शुक्र-कन्या, मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 09:00 से 10:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो लौंग खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा रात्रि 08:22 से, मंगल अनुराधा में
प्रातः 08:18, देवउठनी एकादशी व्रत एवं भीष्म पंचक व्रत प्रारंभ स्मातों का (स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त), पंचक, पंजाब हरियाणा दिवस।
चौघड़िया मुहूर्त : : प्रातः 08:03 से 09:25 तक शुभ का, दोपहर 12:10 से 01:33 तक चर का, दोपहर 01:33 से सायं 04:18 तक लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज ध्रुव योग में दूध का दान करना शुभ
फलदायी होता है। शनिवार को लोहे की शनि देव की मूर्ति का गंध, पुष्पादि से पूजन करके व्रत करें तो शनि जनित समस्त दोष दूर होते हैं। आज देवप्रबोधिनी एकादशी से पांच दिवसीय भीष्मपंचक व्रत का प्रारम्भ होता है। सम्पूर्ण कार्तिक मास में स्नान में असमर्थ इन पांच दिनों में स्नान, ध्यान, पूजन एवं व्रत कर सम्पूर्ण कार्तिक मास में स्नान का फल प्राप्त करते हैं।
