
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल : कार्यक्षेत्र में बन रहे समीकरणों की अनदेखी से आप अकेले पड़ सकते हैं। सामाजिक जीवन में आप पर बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। काम को पूरा करने के लिए योजना बना कर आगे बढ़ें।
वृष : शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा प्रभावशाली लोगों का साथ प्रगति में सहायक रहेगा। कारोबारी दौड़धूप के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अधिकारी आपके तौर-तरीकों से नाराज हो सकते हैं। दुविधा के कारण आप कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे।
मिथुन : शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा अटके काम करवाने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है। भीड़ के बीच खुद को असहज महसूस करेंगे। नए सौदे कारोबार के विस्तार में सहायक हो सकते हैं।
कर्क : शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला: बेहतर सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयासों की अपेक्षा रहेगी। अपनों के व्यवहार के लिए शर्मिन्दा होना पड़ सकता है। आयात – निर्यात के कारोबार में भारी लाभ की संभावना बनेगी।
सिंह : शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। वैचारिक गतिरोध बने रहने से कार्यस्थल पर मुश्किल हो सकती है। अपनी बात मजबूती से रखें, तो सफलता मिलेगी। शांति व धैर्य से काम लें।
कन्या : शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें। युवाओं को कॅरियर में बड़े विकल्पों की तलाश रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। काम की गति धीमी होने से मन अशांत रहेगा। मित्र मिलेंगे।
तुला : शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी बेहतर भविष्य के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अपनी योजना को पूरा करने के लिए आवश्यक सुविधा जुटा लेंगे। दौडधूप करके निजी काम निकलवाने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक : शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए नए प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी भी बात पर उग्र रवैया नुकसानदायी हो सकता है। आस्था बढ़ेगी।
धनु : शुभ अंक 2, शुभ रंग काला : प्रॉपर्टी को लेकर टकराव बढ़ सकता है। मांगलिक खर्च संभव है। मित्रों से चल रहे मनमुटाव को दूर करने की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में आप कोई भी जोखिम उठा सकते हैं।
मकर : शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर फैसला लें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की अनदेखी के गंभीर परिणाम आ सकते हैं। साझेदारी में चल रही योजना बीच में ही छोड़नी पड़ सकती है।
कुंभ : शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला व्यावसायिक गठबंधन के अच्छे परिणाम आएंगे। आप जिम्मेदारियों को अनदेखा करने की बजाय स्वीकार करना सीखेंगे। निजी संबंधों को दरकिनार करके सामूहिक हित में फैसला लेंगे।
मीन : शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद कार्यस्थल पर किसी चमत्कार की उम्मीद व्यर्थ है। मनमौजी रवैया आगे बढ़ने में बाधक हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी से रिश्तों में दरार पड़ सकती है। विवाद से बचें।


