PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष दशमी, शुक्रवार रात्रि 12:50 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादी उल अव्वल, तारीख 22, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 14 नवंबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 09:21तक, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। वैधृति योग अगले दिन प्रातः 06:26 तक, इसके बाद विष्कुंभक योग रहेगा। वणिज करण दोपहर 12:12 तक, इसके बाद विष्टि करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-तुला, चंद्र-सिंह,मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :प्रातः 10:30 से 12:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा यदि जरूरी हो तो इलायची खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा दोपहर 12:12 से रात्रि 12:50 तक, जवाहर लाल नेहरू जयंती, बाल दिवस, वैधृति पुण्यं, भगवान महावीर तप कल्याणक दिवस जैन।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 06:50 से 08:10 तक चर का,प्रातः 08:10 से 10:51 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 12:11 से 01:32 तक शुभ का, सायं 04:12 से 05:33 तक चर का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज वैधृति योग में चांदी का दान करना शुभ फलदायी होता है। आज शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें, गरीब बच्चों को आइसक्रीम अथवा खीर खिलाएं। चिड़ियों को चावल का चुग्गा डालें तो शुक्रग्रह जनित पीड़ा दूर होती है।
